हरिद्वार, 14 सितम्बर। राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि विश्वविद्यालय में संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पतंजलि विश्वविद्यालय हमेशा से ही शिक्षण-प्रशिक्षण-अनुसंधान सहित कार्यस्थल में मातृभाषा हिन्दी के प्रयोग पर प्रमुखता से बल देता रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और शोध संकायाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पटैरिया ने कहा कि हिन्दी भाषा में बोलकर, कार्य कर हमें गर्व होता है। हम अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति इसी भाषा में करते हैं, अतः हमें हिन्दी भाषा के विकास एवं अनुसंधान पर भी विशेष कार्य करने की आवश्यकता है।